अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दो बहनों की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी का दोनों बहनों में से एक के साथ अफेयर चल रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ मतेभेद हो गया था जिसके चलते उसने हत्या कर दी। अयोध्या के एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने हत्या के संबंध में कहा कि हमने दो बहनों की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का पीड़ितों में से एक के साथ अफेयर चल रहा था, कुछ मतभेदों के चलते दोनों के बीच झगड़ा बड़ा और व्यक्ति ने महिला की हत्या कर दी।
इसके बाद आरोपी ने दूसरी बहन की भी हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक युवक का पड़ोस की एक लकड़ी के साथ अवैध रिश्ता था। वारदात की रात युवक महिला के साथ था इसी दौरान महिला की छोटी बहन ने दोनों को एक साथ देख लिया। यह देख युवक ने दोनों बहनों की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी का पीड़ितों में से एक के साथ अफेयर चल रहा था, कुछ मतभेदों के चलते दोनों के बीच झगड़ा बड़ा और व्यक्ति ने महिला की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने दूसरी बहन की भी हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक युवक का पड़ोस की एक लकड़ी के साथ अवैध रिश्ता था।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat