ब्रेकिंग:

अम्बेडकर विवि में तैनात सुरक्षा गार्डों को 5 माह से नहीं मिला वेतन

लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में तैनात 120 से अधिक सुरक्षा गार्डों का 5 महीने से पेमेंट रोका गया है। वहीं करोड़ों रुपये का पेमेंट न देने पर सुरक्षा गार्डों ने अम्बेडकर विवि प्रशासन के साथ वार्तालाप की है। वार्तालाप में सुरक्षा गार्डों ने प्रशासन सें मांग रखी है कि जल्द हम सभी की मांग पर अमल किया जाये अन्यथा अनिश्चित कालीन हड़ताल कर धरने पर बैठे रहने को बाध्य होंगे। विवि में तैनात सुरक्षा गार्डों का कहना है कि पहले तो हम सभी का 5 महीने से पेमेंट नहीं मिला है और तो और बिना नोटिस दिए हम सभी को विवि प्रशासन द्वारा हटाया जा रहा है। अब ऐसे में बिना पैमेंट मिले ड्यूटी से कैसे हटाया जा रहा है।  पांच महीने से करोड़ों का पैसा रोककर विवि यदि हम सभी को हटा देता तो हम सभी कहा जाएंगे। ऐसे में हम सभी की मांग है कि जल्द से जल्द पेमेंट दिया जाए, वरना हम सभी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठने को तैयार रहेंगे। वहीं करोड़ों रुपये का पेमेंट न देने पर सुरक्षा गार्डों ने अम्बेडकर विवि प्रशासन के साथ वार्तालाप की है। वार्तालाप में सुरक्षा गार्डों ने प्रशासन सें मांग रखी है कि जल्द हम सभी की मांग पर अमल किया जाये अन्यथा अनिश्चित कालीन हड़ताल कर धरने पर बैठे रहने को बाध्य होंगे।

Check Also

सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की पहल से उत्तर प्रदेश में डिजिटल शिक्षा को नई गति

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / गाज़ियाबाद : उत्तर प्रदेश सरकार का सूचना प्रौद्योगिकी एवं …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com