पेरिस : अमेरिका से विश्वासघात करने वाले अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के पूर्व कर्मचारी एड्वर्ड जोसफ स्नोडेन ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से उन्हें शरण देने की अपील की है। स्नोडेन ने अमेरिका के सरकारी निगरानी कार्यक्रम के गोपनीय दस्तावेजों का ब्यौरा सार्वजनिक कर दिया था। फ्रांस के राष्ट्रपति ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। स्नोडेन अमेरिका में मुकदमों से बचने के लिए इस समय रूस में रह रहे हैं। उन्होंने फ्रांस के इंटर रेडियो पर मंगलवार को प्रसारित एक साक्षात्कार में कहा “व्हिसल ब्लोअर की सुरक्षा करना शत्रुतापूर्ण कार्य नहीं है।” और कहा कि उन्हें लगता है कि फ्रांस में वह संरक्षण पाने के अधिकारी हैं।
स्नोडेन ने 2013 में फ्रांस में शरण के लिए आवेदन किया था, हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली। उस समय फ्रांस में मैक्रों के पूर्ववर्ती फ्रांसिस्को ओलांद की सरकार थी। उन्होंने कई अन्य देशों से भी शरण मांगी है। उन्होंने अपनी जीवनी लिखकर पहली बार अपनी जिंदगी की कहानी विस्तार से बताई है। इसका विमोचन मंगलवार को फ्रांस सहित करीब 20 देशों में किया जाएगा। स्नोडेन ने अमेरिका के सरकारी निगरानी कार्यक्रम के गोपनीय दस्तावेजों का ब्यौरा सार्वजनिक कर दिया था। फ्रांस के राष्ट्रपति ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। स्नोडेन अमेरिका में मुकदमों से बचने के लिए इस समय रूस में रह रहे हैं।
Check Also
अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला, राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर देश से बाहर ले जाने का दावा
सूर्योदय भारत समाचार सेवा : अमेरिका ने शनिवार तड़के वेनेजुएला पर ‘बड़े पैमाने पर हमला’ …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat