ब्रेकिंग:

अब तो बदल दो इस तालाब का पानी… ये कँवल के फूल कुम्हलाने लगे हैं… अजय लल्लू

अशाेक यादव, लखनऊ। किसानों से मिलने के लिए अयोध्या जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को बाराबंकी जिला प्रशासन ने हिरासत में ले लिया है। लल्लू सहित करीब आधा दर्जन कांग्रेस नेताओं को बाराबंकी के डाक बंगला में रखा गया है।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि अयोध्या में एयरपोर्ट निर्माण के लिए हो रहे जमीन अधिग्रहण में किसानों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। जिनसे मिलने के लिए आज अजय लल्लू अयोध्या जा रहे थे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ऐसी शिकायतें मिल रहीं हैं कि फैजाबाद में एयरपोर्ट व सड़क चौड़ीकरण में हो रहे भूमि अधिग्रहण में किसानों के हकों की अनदेखी हो रही है। सरकार भूमि अधिग्रहण कानून का मखौल उड़ा रही है।

आज अयोध्या जाते समय बाराबंकी में हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कुछ समय के अंतराल पर दो ट्वीट कर योगी सरकार पर हमला बोला। श्री लल्लू ने बताया कि फैजाबाद में किसानों के भूमि अधिग्रहण में सरकार जमीन औने -पौने दामों पर ले रही है।

किसानों का दर्द जानने के लिए फैजाबाद जा रहा था, लेकिन किसान विरोधी सरकार ने अपने तंत्र को बाराबंकी टोल प्लाजा पर लगा मुझे गिरफ्तार कर लिया। लल्लू किसानों की लड़ाई से पीछे नहीं हटने वाला मुख्यमंत्री जी। एक अन्य ट्वीट में लल्लू ने योगी सरकार पर शायराना अंदाज में निशाना साधा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने लिखा,

किसानों की बात सुनी जाए तो गिरफ्तारी…
आदिवासियों की बात सुनी जाए तो गिरफ्तारी…
बुनकरों-मजदूरों-दलितों-पिछड़ों की आवाज उठाओ तो गिरफ्तारी…।

इसके बाद अजय लल्लू ने हिन्दी के प्रसिद्ध कवि दुष्यंत कुमार की चार पंक्तियां लिखते हुए कहा कि- कैसे मंजर सामने आने लगे हैं, गाते-गाते लोग चिल्लाने लगे हैं।।
अब तो इस तालाब का पानी बदल दो, ये कँवल के फूल कुम्हलाने लगे हैं।।

बता दें कि इससे पहले भी कई बार पीड़ितों से मिलने जाते समय कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को रास्ते में रोककर कर हिरासत में ले लिया जा चुका है।

Loading...

Check Also

विरोधियों को साध गए मंत्री शर्मा, रायबरेली की राजनीति में विछा दी नई बिसात

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / रायबरेली : प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com