पटना: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है. एक कार्यक्रम के दौरान तेज प्रताप यादव ने अब अयोध्या में राम मंदिर बनाने की जिम्मेदारी लेने की बात कही है. उन्होंने कहा कि ‘हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई, अति पिछड़ा, गरीब, दलित सब वहां जाएगा और एक-एक ईंट रखेगा. हम राम मंदिर बनाने का काम करेंगे. मंदिर जिस दिन बना उस दिन बीजेपी-आरएसएस का खत्मा हो जाएगा. जब उसके पास मुद्दा नहीं रहेगा, तो थाली बजाते रहेंगे चम्मच लेकर. ‘
बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर बनाने को लेकर बीजेपी अक्सर दावा करती रहती है. इतना ही नहीं, बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में भी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की बात को शामिल किया है. हालांकि, अभी राम मंदिर-बाबरी मस्जिद का मामला सुप्रीम कोर्ट में है.
Check Also
मौनी अमावस्या स्नान पर्व के दौरान प्रयाग जंक्शन पर भीड़ प्रबंधन हेतु उत्तर रेलवे द्वारा व्यापक एवं सुदृढ़ व्यवस्थाएं
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / प्रयागराज : माघ मेला–2026 में मौनी अमावस्या स्नान पर्व …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat