बॉलीवुड के डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने अंबोली पुलिस स्टेशन में शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। कहा जा रहा है कि उस शख्स ने अनुराग की बेटी आलिया कश्यप को रेप की धमकी दी थी, जिसके बाद उन्होंने ट्रोल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। इस बात की जानकारी खुद अनुराग ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने लिखा-मैं मुंबई पुलिस, महाराष्ट्र साइबर, ब्रजेश सिंह का मदद के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। FIRकराने में मेरी मदद के लिए शुक्रिया। आपके सपोर्ट के लिए शुक्रिया। धन्यवाद देवेंद्र फणनवीस, नरेंद्र मोदी सर। एक पिता के तौर पर अब ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रहा हूं।
दरअसल, ट्विटर पर एक यूजर ने अमुराग की बेटी को रेप की धमकी देते हुए एक भद्दा मैसेज किया था और निर्देशक को गालियां दी थी। जिसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोशल मीडिया पर इस कथित बीजेपी सपोर्टर की शिकायत की थी। अनुराग के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडया पर कई लोगों ने उनका समर्थन किया। बता दें कि आलिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आलिया अक्सर पनी बोल्ड फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर लाखों की संख्या में फॉलोअर्स हैं। आलिया फिल्मो से भले ही दूर हों, लेकिन लाइट्स और कैमरा की दुनिया में दस्तक दे दी है। वो आलिया बॉलीवुड की स्टनिंग और ग्लैमरस किड्स में शामिल हैं।
Check Also
विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat