लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के एकमात्र बचे गढ़ रायबरेली से पार्टी की विधायक अदिति सिंह के तेवर बागी बने हुए हैं। पार्टी की ओर से मिले कारण बताओ नोटिस का एक तरह से उन्होंने मजाक उड़ाया और सवाल भी खड़ा कर दिया कि कहां है नोटिस। पार्टी के बहिष्कार के बाद भी महात्मा गांधी की जयंती पर विधानमंडल के विशेष सत्र में भाग लेने वाली अदिति सिंह को कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता ने शुक्रवार को नोटिस भेजकर दो दिन में जवाब मांगा है। इस पर अदिति ने कहा कि उनको कोई नोटिस नहीं मिला है। पार्टी के नेता ने मीडिया में नोटिस दिया होगा।
अदिति ने कहा कि विधानसभा के विशेष सत्र में विधायक राजेश सिंह और विधान परिषद के सदस्य दिनेश सिंह भी शामिल हुए थे। पार्टी विधानमंडल दल ने क्या उन्हें भी नोटिस भेजा है। बता दें कि, विधानसभा के 2 अक्तूबर को 36 घंटे के विशेष सत्र में कांग्रेस के बहिष्कार के बावजूद अदिति ने सदन में पहुंचकर सभी को चौंका दिया था। पार्टी के बहिष्कार के बाद भी महात्मा गांधी की जयंती पर विधानमंडल के विशेष सत्र में भाग लेने वाली अदिति सिंह को कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता ने शुक्रवार को नोटिस भेजकर दो दिन में जवाब मांगा है। अदिति ने कहा कि वो एक पढ़ी लिखी विधायक हैं और यहां विकास पर चर्चा हो रही है, इसलिए उन्होंने आना जरूरी समझा।
Check Also
उप मुख्यमंत्री मौर्य ने शाहगढ़ में ‘ग्राम चौपाल’ एवं ‘स्वयं सहायता समूह’ कार्यक्रम को संबोधित किया
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / आजमगढ़ : गुरुवार उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat