लखनऊ: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में देश के संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। देश में आर्थिक व सामाजिक असमानता बढ़ती जा रही है। देश की 50 फीसदी सम्पत्ति सिर्फ 9 परिवारों तक सीमित होकर रह गई है। देश की जनता आने वाले लोकसभा चुनाव में जवाब देगी और वोट से एनकाउंटर कर देगी। अखिलेश यादव लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में शनिवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भीमराव आंबेडकर ने हमारे देश को संविधान दिया। हमारे देश के महान क्रांतिकारियों ने बलिदान किया तब जाकर हमें आजादी मिली। यह हमारे समाज की खूबसूरती है कि हम सब विभिन्न धर्म, बोली और जातियों के लोग मिलजुलकर रहते आए हैं।
इस परम्परा को बनाए रखना है ताकि देश मजबूत रहे। उन्होंने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले पांच वर्ष में 50 हजार किसान आत्महत्या कर चुके है। न उनकी कर्जमाफी हुई, नही उनकी आय दुगनी हुई है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिला। जीएसटी ने व्यापार चैपट कर दिया है। अब देश नया प्रधानमंत्री चाहता है। अखिलेश यादव लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में शनिवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भीमराव आंबेडकर ने हमारे देश को संविधान दिया। हमारे देश के महान क्रांतिकारियों ने बलिदान किया तब जाकर हमें आजादी मिली। यह हमारे समाज की खूबसूरती है कि हम सब विभिन्न धर्म, बोली और जातियों के लोग मिलजुलकर रहते आए हैं। इस परम्परा को बनाए रखना है ताकि देश मजबूत रहे।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat