
अशाेक यादव, लखनऊ। कृषि कानून के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर अखिलेश यादव ने एक बार फिर से भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने शायराना अंदाज में ट्वीट करके भाजपा पर तंज कसा है।
अखिलेश यादव ने लिखा अमीरों के चारण बनकर, जो बैठे हैं दरबारों में। झूठे फैलाने निकले वो गांव, गली, चौपालों में।। इसके अलावा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए।
कृषि कानून के विरोध के चलते दिल्ली मे लगातार किसानों का आंदोलन जारी है। सरकार और किसानों के बीच अब तक की बातचीत भी बिफल हो चुकी है। किसान आंदोलन में पंजाब, हरियाणा के अलावा यूपी के पश्चिम से किसान भी बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
भारत बंद के आह्वान के दिन मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, संभल आदि के किसानों ने भी इस आंदोलन में भूमिका निभाई थी। कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने भारत बंद के दिन जगह-जगह हाईवे भी जाम किया था।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat