ब्रेकिंग:

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन चलायेगा स्वच्छता व् पौधारोपण अभियान

सूर्योदय भारत / इटावा : अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की मासिक बैठक संगठन के जिलाध्यक्ष रजत जैन एवं भाजपा नेता चंदन पोरवाल के संयुक्त संयोजन में सराय शेख जैन मंदिर परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता समाज के वयोवृद्ध राजेंद्र गुप्ता व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी विनीता गुप्ता ने की।संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने संगठन के बैनर तले कई कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा तैयार की। उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से पौधारोपण अभियान एवं वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधने के कार्यक्रम चलाए जाएंगे। संगठन मंत्री विवेक गुप्ता ने बताया कि पौधारोपण के कार्यक्रम के संयोजक जिलाध्यक्ष रजत जैन को बनाया गया है जबकि स्वच्छता अभियान के लिए संयोजक संगठन के नगर अध्यक्ष सुमित गर्ग को बनाया गया।

इसके अलावा वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधने के कार्यक्रम का संयोजक विनीता गुप्ता व कीर्ति अग्रवाल को संयुक्त रुप से बनाया गया है।
संगठन के महामंत्री हरिओम गुप्ता ने बैठक में पधारे सभी अतिथियों का स्वागत किया। राजेन्द्र गुप्ता ने संग़ठन द्वारा बनाये गए सभी कार्यक्रमों
की सफलता के लिए सभी लोगों से सहयोग की अपील की है। बैठक में संजीव अग्रवाल, मनु गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, ब्रह्म नारायण पोरवाल, रमेश चंद जैन, ललित जैन, अंकुर गुप्ता, सचिन जैन, प्रिंस गुप्ता, मनीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Loading...

Check Also

प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा, ‘हमें पता होना चाहिए कि कब क्या बोलना है’

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को ‘ऑपरेशन …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com