ब्रेकिंग:

योगी सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई को तैयार कांग्रेस

राहुल यादव, लखनऊ। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की जमानत याचिका कल खारिज हो गई है। जिसके विरोध में कांग्रेस पार्टी लड़ाई मोड में आ गई है। कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की द्वेष पूर्ण गिरफ्तारी के विरोध में अब जिलों में कांग्रेस के आक्रोशित कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे और आज कांग्रेस मुख्यालय तथा कांग्रेस के जिला कार्यालयों में प्रेस कांफ्रेंस होगी। साथ ही सभी राष्ट्रीय नेताओं को एक जुट कर सरकार से आर पार की लड़ाई होगी।

एक ओर जहां प्रदेश में सत्ता के संरक्षण में हत्याएं चरम पर है, अपराधी बेखौफ हैं, तो दूसरी ओर जन सेवकों को गरीबों की मदद करने पर गंभीर धाराओं में जेलों में बंद किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा है कि मुख्यमंत्री अपना दौर भूल गए हैं जब वो संसद में रोते हुए तत्कालीन लोक सभा अध्यक्ष से अपने लिए न्याय की गुहार लगा रहे थे।


बताते चलें कि पूर्व में भी कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को पत्र लिख कर अजय कुमार लल्लू की रिहाई की गुहार लगाई गई थी। अब उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविद  को पत्र लिखा है। कांग्रेस ने पत्र में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई और पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं पर  दर्ज फर्जी मुकदमें वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हमारेे सेवा भावना को समझने की बजाय उ0प्र0 सरकार राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर अपनी शक्ति का दुरुपयोग कर रही है । 

कांग्रेस का आरोप है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को प्रदेश सरकार ने अपनी गरीब विरोधी मानसिकता और राजनीतिक द्वेष के कारण जेल में डाल दिया है ।  पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमें दर्ज किए गए हैं । गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश वापस लौट रहे भूखे, प्यासे, पैदल प्रवासी श्रमिकों को उनके घर पहुँचाने के लिए 1000 बसें चलाने की उ0प्र0 सरकार से अनुमति मांगी थी । 

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने 1000 बसों को नोएडा और गाजियाबाद से चलाने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। जब मुख्यमंत्री कार्यालय ने उसे स्वीकार कर लिया, तब आगरा-राजस्थान सीमा पर अजय कुमार लल्लू से उन बसों को उ0प्र0 के अधिकारियों को सौंपने के लिए कहा। पहले तो अधिकारी अजय कुमार लल्लू से लगातार झूठ बोलते रहे कि अभी बसों को लेते हैं परन्तु बाद में बिना कोई कारण बताये गत 19 मई को उ0प्र0 कांग्रेस के अध्यक्ष एवं सदस्य विधानसभा अजय कुमार लल्लू, प्रदीप माथुर, पूर्व नेता कांग्रेस विधानमंडल दल तथा विवेक बंसल, पूर्व सदस्य विधान परिषद को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे दिन उन्हें न्यायालय के सामने समय से पेश नहीं किया और लखनऊ की पुलिस के आने का इंतजार किया जाता रहा। जैसे ही उन्हें आगरा से जमानत मिली, लखनऊ से गयी पुलिस बलपूर्वक रात में ही उन्हें लखनऊ ले आयी और गुप चुप तरीके से मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया।

अजय कुमार लल्लू को सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में रखा गया। उन्हें उनके वकील से भी नहीं मिलने दिया गया। दूसरे दिन उन्हें लखनऊ जेल भेज दिया, जहां उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है।

बताते चलें, कि महामारी में कांग्रेस पार्टी एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका अदा कर रही है । कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में  90 लाख लोगों तक मदद पहुंचायी है। हाईवे पर 40 जगहों पर खाना, नाश्ता, गुड़ बांटा जा रहा है। 22 जिलों में साझी रसोईयां चल रही हैं। अब तक कांग्रेस 90 से ज्यादा पदाधिकारियों- कार्यकर्ताओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है। इलाहाबाद में पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह समेत 13 अन्य, पट्टी से पूर्व विधायक राम सिंह पटेल, प्रदेश महासचिव वीरेंद्र गुड्डू, बाँदा जिलाध्यक्ष राजेश द्विवेदी सहित 18 अन्य, सीतापुर जिलाध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी, पूर्व मंत्री रामलाल राही, मंजरी राही समेत 12 अन्य, जालौन जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा, गौतमबुद्धनगर महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन, मिर्जापुर जिलाध्यक्ष शिवकुमार पटेल, कैलाश नाथ उपाध्याय, गुलाबचंद पाण्डेय, पंकज पटेल, मोनू पटेल, संतोष, आशीष पटेल, लवकुश भारती, शिवम पटेल समेत 25 अन्य अज्ञात कांग्रेस जनों पर मुकदमें दर्ज हुआ हैं। 

Loading...

Check Also

पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के स्टेशनों पर “विश्व पर्यावरण संरक्षण पखवाड़ा” आयोजित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल द्वारा ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com