ब्रेकिंग:

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में ताजा बर्फबारी, तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट, कई सड़क मार्ग बंद

किन्नौर: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के कल्पा में ताजा बर्फबारी हुई है। वहीं छितकुल में भी ताजा बर्फबारी हुई है। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर में भी छह इंच तक ताजा बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से प्रदेश में तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अब 18 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने के आसार जताए हैं। बर्फबारी होने से चंबा में करीब एक दर्जन सड़क मार्ग बंद हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी सड़कों को बहाल करने में जुट गए हैं। जलोड़ी, बारालाचा, कुंजुम दर्रा, मढ़ी, छतडू और सीबी की ऊंची पहाड़ियों में भी बर्फबारी हुई है। प्रशासन ने पर्यटकों व लोगों को खतरे वाली जगहों पर न जाने को अलर्ट किया है। मनाली में 20 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई है। कुल्लू व लाहौल घाटी बर्फ से पूरी तरह सफेद हो गई हैं। रोहतांग में तीन फीट तक बर्फबारी हुई है।

एक बार फिर बर्फबारी से हिमाचल फिर शीतलहर की चपेट में आ गया है। बर्फबारी से प्रदेश में तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अब 18 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने के आसार जताए हैं। बर्फबारी होने से चंबा में करीब एक दर्जन सड़क मार्ग बंद हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी सड़कों को बहाल करने में जुट गए हैं। जलोड़ी, बारालाचा, कुंजुम दर्रा, मढ़ी, छतडू और सीबी की ऊंची पहाड़ियों में भी बर्फबारी हुई है। प्रशासन ने पर्यटकों व लोगों को खतरे वाली जगहों पर न जाने को अलर्ट किया है। मनाली में 20 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई है। कुल्लू व लाहौल घाटी बर्फ से पूरी तरह सफेद हो गई हैं। रोहतांग में तीन फीट तक बर्फबारी हुई है। एक बार फिर बर्फबारी से हिमाचल फिर शीतलहर की चपेट में आ गया है।

Check Also

केंद्रीय चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- एसआईआर से वोटर लिस्ट से बाहर हुए नाम, बताने का प्रावधान नहीं

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : बिहार में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com