बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14 और 15 नवंबर को इटली के लेकर कोमो में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। वहीं शादी के बाद रणवीर सिंह काम पर भी वापिस आ गए हैं। हाल ही में रणवीर अपनी फिल्म सिंबा के प्रमोशन के लिए सुनील ग्रोवर के अपकमिंग कॉमेडी शो कानुपर वाले खुरानाज में पहुंचे। इस शो में भी रणवीर-दीपिका की शादी की ही चर्चा हुई। दरअसल, स्टार प्लस ने हाल ही में इस शो का प्रोमो शेयर किया जिसमें सुनील ने रणवीर से उनकी शादी पर जमकर चुटकी ली। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मस्ती के माहौल में सुनील रणवीर से पूछते हैं कि आखिर आप ही बता दें एक चुटकी सिंदूर की कीमत क्या है. इसका जवाब रणवीर देते उसके पहले सुनील बोल पड़े 15 फंक्शन। ये सुनकर डायरेक्टर रोहित शेट्टी भी चुप नहीं बैठे और बोले- अरे भाई! इन्होंने शादी नहीं शादियां की हैं, इटली, मुंबई फिर बेंगलुरू कहां नहीं की ये बताओ। ये सुनने के बाद सब काफी ठहाके लगाते हैं। बता दें कि दीपवीर ने 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी की थी। ये शादी कोंकणी और सिंधी रीति रिवाजों से हुई थी। वहीं इन दोनों ने अपनी शादी की पहली रिसेप्शन बेंगलुरु में दी थी, जिसमें दीपवीर के घरवाले शामिल थे। दूसरी रिसेप्शन मुंबई के होटेल ग्रेंड हयात में दी थी, जिसमें इन दोनों के कुछ करीबी शामिल थे। वहीं अब तीसरी रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने शिरकत की।
सुनील ग्रोवर के अपकमिंग कॉमेडी शो में पहुंचे रणवीर ने बताई एक चुटकी सिंदूर की कीमत
Loading...
Suryoday Bharat Suryoday Bharat