Breaking News

सी.एम.एस. छात्र टीम ने जीती बॉक्सिंग चैम्पियनशिप

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस की छात्र टीम ने रीजनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अण्डर-17 गर्ल्स चैम्पियनशिप ट्राफी एवं अण्डर-19 गर्ल्स चैम्पियनशिप ट्राफी जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराया है एवं विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता का आयोजित काउन्सिल फॉर इण्डियन स्कूल सार्टिफिकेट एक्जामिनेशन (सी.आई.एस.सी.ई.) के तत्वावधान में किया गया, जिसमें सी.एम.एस. छात्र टीम ने 6 गोल्ड मेडल, 4 सिल्वर मेडल व 6 कांस्य पदक समेत कुल 16 पदक जीतकर अण्डर-17 एवं अण्डर-19 चैम्पियनशिप अपने नाम की। प्रतियोगिता में 6 गोल्ड मेडल जीतने वाली छात्राओं में आधारिका, रफत अब्बासी, जारा नियाज, ज्योति यादव, सिद्धि मिश्रा एवं अनन्या सिंह शामिल हैं। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सभी बाल खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस चैम्पियनशिप में लखनऊ के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. छात्राओं ने अपने दमखम व उत्कृष्ट तकनीक की बदौलत शानदार प्रदर्शन कर अण्डर-17 एवं अण्डर-19 दोनों वर्गों में चैम्पियन होने का गौरव हासिल किया। सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं।

Loading...

Check Also

5 यूपी एअर स्कवाड्रन एनसीसी शिविर में फायरिंग का वार्षिक प्रशिक्षण करवाया गया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : 5 यूपी एअर स्कवाड्रन एनसीसी, लखनऊ द्वारा आयोजित 10 दिवसीय ...