ब्रेकिंग:

सीएम योगी ने दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं, कहा- गौतम बुद्ध समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे

अशाेक यादव, लखनऊ। सीएम योगी ने बौद्ध धर्म के प्रवर्तक गौतम बुद्ध की जयंती ‘बुद्ध पूर्णिमा’ के अवसर पर सोमवार को प्रदेश वासियों को शुभकामनायें दी हैं। सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर ये बधाई दी है।

सीएम योगी ने ट्विटर पर जारी अपने बधाई संदेश में कहा कि सभी प्रदेश वासियों को पावन ‘बुद्ध पूर्णिमा’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान बुद्ध का त्यागमय जीवन तथा अहिंसा, करुणा व मैत्री का उनका संदेश अनंतकाल तक मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने लोगों से आह्वान किया कि आइए, उनकी शिक्षा का अनुगमन कर समतामूलक समाज के निर्माण में योगदान दें। गौरतलब है कि वैश्विक शांति का संदेश देने वाले भगवान बुद्ध की जयंती को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाते हैं।

Check Also

अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला, राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर देश से बाहर ले जाने का दावा

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : अमेरिका ने शनिवार तड़के वेनेजुएला पर ‘बड़े पैमाने पर हमला’ …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com