हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में रविवार को एक बड़ा बस हादसा हुआ। इस हादसे में अबतक 9 लोगों की मौत और करीब 50 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया जो अब खत्म हुआ है। बता दें कि सिरमौर के नाहन में यात्रियों से भरी एक बस नदी में गिर गई थी। हादसे के बाद सिरमौर के एसपी ने कहा कि इस हादसे में अबतक मरने वालों की संख्या नौ हो गई है और 50 के करीब घायल हैं। आगे कहा कि ड्राइवर की लापरवाही से यह हादसा हुआ। फिलहाल मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
Check Also
केंद्रीय चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- एसआईआर से वोटर लिस्ट से बाहर हुए नाम, बताने का प्रावधान नहीं
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : बिहार में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat