ब्रेकिंग:

सहारनपुर की बॉक्सर आस्था पाहवा ने जीता स्वर्ण पदक, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी बधाई

नई दिल्ली। बेंगलुरु में जारी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021 में भारतीय खिलाड़ी दम दिखा रहे हैं। गुरुवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की रहने वाली आस्था पाहवा ने गर्ल्स बॉक्सिंग के 63-66 लाइट वेल्टरवेट वर्ग का स्वर्ण पदक जीत लिया है। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के लिए भाग ले रहीं आस्था ने फाइनल में सिवी को मात दी।

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आस्था पाहवा की जीत की बधाई दी है। अनुराग ठाकुर ने ट्वीट किया, ‘मेहनत हमेशा रंग लाती है। आस्था पाहवा ने 63-66 किलो वेल्टरवेट वर्ग का गोल्ड मेडल जीता।

3878 खिलाड़ी ले रहे हैं भाग
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में इस बार 189 विश्वविद्यालयों के 3878 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें स्प्रिंटर दुती चंद, तैराक श्रीहरि नटराज, मनु भाकर, दिव्यांश सिंह पंवार, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर जैसे ओलंपियन भी शामिल हैं। लगभग 35 करोड़ रुपए के बजट से हो रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में 20 खेलों का आयोजन हो रहा है, जिसके लिए 275 स्वर्ण पदक दांव पर होंगे। समापन समारोह तीन मई को होगा।

Loading...

Check Also

पूर्वाेत्तर – रेलवे डिवीजनल क्रिकेट लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेन्ट – 2025 का शुभारम्भ

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल क्रीड़ा संघ द्वारा ऐशबाग रेलवे …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com