सीतापुर। जिले के पिसावां थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। बहू ने अपने ही ससुर के खिलाफ असलहे के बल पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पिसावां थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी ससुर को हिरासत में लेकर जेल भेजने की कार्रवाई की है। पिसावां थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने लिखित तहरीर देते हुए बताया कि मंगलवार रात को वह घर में अकेली खाना बना रही थी। उसके पति काम करने बाहर गए हुए थे।
इसी दौरान उसके ससुर ने असलहा के बल पर बलात्कार किया और धमकाते हुए कहा कि कहीं मुंह खोला तो तुम्हारे पति को गोली मार दूंगा। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि अरुण कुमार सिंह के खिलाफ तहरीर मिली है। इसके पहले भी अरुण कुमार सिंह ने बीस मार्च 2005 में अपने बेटे आशू को गोली मार दी थी। वारदात के बाद करीब आठ महीने तक अरुण को जेल में रहना पड़ा था। जेल से छूटने के बाद आरोपित ने घर में ही दूसरी बड़ी वारदात कर दी। सूचना मिलते ही आरोपित को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी ससुर को हिरासत में लेकर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
Check Also
ब्रज क्षेत्र को वैश्विक पहचान दिलाएगा आर्य गुरुकुल म्यूज़ियम: मंत्री जयवीर सिंह
अनुपूरक न्यूज़ एजेंसी, लखनऊ / सिरसागंज, फिरोजाबाद : उत्तर भारत का आधुनिक आर्य गुरुकुल म्यूज़ियम …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat