ब्रेकिंग:

सपा द्वारा शिवपाल यादव की सदस्यता रद्द करने को भेजी गई याचिका वापस

अशाेेेक यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने सपा द्वारा शिवपाल यादव की सदस्यता रद्द करने को भेजी गई याचिका को वापस लेने की अनुमति दे दी है। इस संबंध में विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने गुरुवार को आदेश जारी कर दिया।

सपा के रुख में आई इस नर्मी के कारण माना जा रहा है कि प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव वापस सपा में लौट सकते हैं।

आदेश में कहा गया है कि सपा विधानमंडल दल नेता राम गोविंद चौधरी द्वारा 23 मार्च 2020 को प्रस्तुत प्रार्थना पत्र को स्वीकार किया जाता है।

उनके द्वारा शिवपाल यादव के विरुद्ध उत्तर प्रदेश विधानसभा सदस्य दल परिवर्तन के आधार पर निरर्हता नियमावली के तहत प्रस्तुत याचिका को वापस लिए जाने की अनुमति दी जाती है।

Loading...

Check Also

विरोधियों को साध गए मंत्री शर्मा, रायबरेली की राजनीति में विछा दी नई बिसात

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / रायबरेली : प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com