Breaking News

“सत्ताधारी” को बेदखल करेगा “महागठबंधन“

पटना। ”भाजपा भगाओ देश बचाओ” अभियान के तहत महागठबंधन रैली को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बाढ़ के कारण बिहार और बंगाल दोनों जगह बाढ़ है। हम काफी दुखी है। जितना लोग मैदान में है, उससे अधिक सड़क पर भी लोग हैं। मैंने देखा कि आप लोग आये और चले गये, ऐसा नहीं है। सभी लोग मैदान में मौजूद हैं। आपलोगों ने दिल से मीटिंग को लिया है।

 

इससे पहले नीतीश जी को मुख्‍यमंत्री बनने के समय शपथ ग्रहण समारोह में आये थे। लेकिन हम नीतीश जी के लिए नहीं बिहारवासियों के लिए आये थे हम.

तेजप्रताप यादव ने कहा कि हमारे पिता ने नीतीश कुमार जी का नाम पलटू राम रखा रखा है और सुशील मोदी जो आ के सलटा देते हैं। एक घंटा में खेला करने का काम किया। रातों-रात नीतीश कुमार और सुशील मोदी बियाह कर लेते हैं। आज जो हमारा दिल गदगद हो गया मेरे भाई। मैं सोउंगा नहीं, सांस नहीं लूंगा, जब तक बीजेपी के राज को नहीं छीन लूंगा।

अब लड़ाई शुरू हो गया है। मैं पूछना चाहता हूं कि बीजेपी और नीतीश कुमार को उखाड़ना है कि नहीं? नीतीश जी कहते थे कि मिट्टी में मिल जाउंगा, लेकिन आरएसएस के साथ नहीं जाउंगा। लेकिन आज उसी की गोद में चले जायेंगे। आरएसएस वाले हाफ पैंट पहनते हैं क्‍योंकि उनका दिमाग हाफ है। हमारा संगठन डीएसएस आरएसएस के खिलाफ सभी लोगों को साथ लाने का काम करेगा। हिन्‍दू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सब साथ रहेंगे।

जदयू के बागी नेता शरद यादव ने कहा कि आज बिहार में पूरे देश की तरफ से यह संग्रामी सभा रखी गई है। अफसोस मुझे है कि 440 लोग जो पानी से जान गंवाया। जब कोसी का जलजला आया था तो मैं उस समय वहां का सांसद था, तब कांग्रेस सरकार ने 1000 करोड़ दिया था। कामना करता हूं कि ऐसे भारत का निर्माण हो, जहां इस तरह से किसी की जान न जाये।

हमारी जिंदगी का ऐसा दौर है, जब छाया भी हमारे खिलाफ है। सारा देश यहां बैठा था, यहां के गरीब लोगों ने हमसे ज्‍यादा मेहनत की। इसी मंच पर भाजपा के खिलाफ महागठबंधन बना था। ऐसा इंकलाब किया कि जो लोग सोचते थे कि कोई हमारा रथ नहीं रोक सकता, बिहार के लोगों ने उसे बुरी तरह से पटखनी है।

इस बार जिस हालत में देश है, वह बहुत ही बुरा है। एक तरफ देश में किसान आत्‍महत्‍या कर रहा है, तो दूसरी ओर किसानों की हत्‍या की जा रही है। लेकिन बिहार की जनता ने, यहां की किसानों ने जो किया उससे पूरी सरकार हिल गई। बिहार में महागठबंधन तोड़ने वालों को मैं ज्‍यादा कुछ नहीं कहूंगा। महागठबंधन टूटने का जख्‍म दिल पर है। लेकिन ये जान लें कि पूरे हिन्‍दुस्‍तान में गठबंधन बनेगा।

हरियाणा में जो हुआ, पूरे देश की जनता देख रही है। ट्रेन जली, बस जले, मकान जलाये गये। ये वही लोग हैं, जो बाबा के साथ फोटो खिंचवाते थे और उनके पैर पड़ते थे।

मैंने कई लोगों को मुख्‍यमंत्री बनाया, लेकिन कभी खुद कुर्सी पर बैठने की लालसा नहीं रही। मैंने उनकी खिदमत की है। उन्‍होंने भी की है। लेकिन जनता से बड़ा तो कोई मालिक नहीं है। हमें 70 सालों के भारत को पांच साल में बदलना है। संघर्ष का समय आ गया है। बिहार की जनता को फिर से इंकलाब लाना है।

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज यहां पूरे देश के नेताओं का जुटान है। हमने पिछले 3-4 सालों से विपक्षी दलों की मीटिंग की। हमेशा 17-18 दलों के नेता ने शिरकत की। यह देश की पहली जनसभा है, जहां दिल्‍ली के बाद इतनेे सारे दल के नेता मौजूद हैं। यह गठबंधन जिसकी बुनियाद बिहार से रखी गई थी। यही मंच था, यही लोग थे। हमारे कांग्रेस के अध्‍यक्ष और उपाध्‍यक्ष भी मौजूद थे। बिहार की जनता से वादा किया था कि हम बिहार की 11 करोड़ जनता की तरफ से शपथ लेते हैं कि जनता को न्‍याय देने के लिए महागठबंधन बनायेंगे। जदयू, राजद और कांग्रेस ने मिलकर भाजपा को पटखनी दी।

नीतीश कुमार ने 11 करोड़ जनता को धोखा दिया। उनके वोट को बीजेपी को बेच दिया। अाप असली जदयू नहीं है। असली जदयू शरद यादव हैं। नीतीश कुमार को दुबारा इलेक्‍शन लड़ना चाहिए। उनको यह हक नहीं की शादि किसी और से करें और भाग किसी और के साथ जायें। शादी यहां हुई है। कोई अदालत ने उनको तलाक नहीं दिया है।

अापसे तो 1 साल में ही धोखा हुआ। लेकिन भाजपा के सवा सौ करोड़ लोगों को भाजपा ने धोखा दिया। युवकों को धोख दिया, युवतियों को धोख दिया। भाजपा वाले बच्‍चों के कातिल हैं। जब घटना हुई तो सबसे पहले मैं पहुंच गया। लेकिन भाजपा और उसके मुख्‍यमंत्री नहीं पहुंचे।

अाज से 10 साल पहले जब बिहार में बाढ़ आयी थी तो कांग्रेस की सरकार ने 1000 करोड़ दिये थे लेकिन आज मोदी सरकार ने मात्र 500 करोड़ दिये हैं। मोदी सरकार के दिन पूरे हो गये हैं। कोई भी उनसे डरने वाला नहीं है।

कांग्रेस नेता सीपी जोशी ने सोनिया गांधी के रिकार्डेड मैसेज भी मंच पर दिखाया गया। सोनिया गांधी ने अपने मैसेज में कहा कि मैं सभी को यह भरोसा दिलाती हूं कि समाजिक भरोसे और सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय के रास्‍ते पर हमें चलना है।

इस रैली का आयोजन ऐसे समय में हो रहा है जब कट्टरता के बीज नये सिरे से बोये जा रहे हैं। आज मुल्‍क की सत्‍ता में बैठे लोग चाहते हैं कि जनता मूर्ख बनी रहे। बिहार में जनादेश का जैसा अपमान हुआ, यह पूरे देश का अपमान है। यह रैली उस प्रदेश में हो रही है, जहां चंपारण आंदोलन और भारत छोड़ोें आंदोलन शुरू हुआ था। हमें एक ऐसी सरकार के खिलाफ डटकर खड़ा होना है, जो झूठे सपने दिखाकर सत्‍ता में आया। आप ही बतायें कि इस सरकार ने कितने लोगों को रोजगार दिया। उल्‍टे रोजगार छीन लिया गया। बच्‍चों की अस्‍पताल में जान जा रही है।

सत्‍ता के संरक्षण में अनर्गल विचारों को थोपने का जो काम हो रहा है, वैसा कभी नहीं हुआ है। आज यह तय करने का वक्‍त आ गया है कि हम इतिहास के किस धारा के साथ चलेंगे। हम उस रास्‍ते पर चलेंगे, जो हमें बापू ने सिखाया है आैर पूरी दुनिया में सम्‍मानजनक पहचान बनायी है। भारत की विविधिता, उदारता और अखंडता को हम सब को मिलकर रक्षा करनी है। आज की रैली में अलग-अलग उंगलियों को एक कर के मजबूत मुट्ठी बना दिया है।

इस डिजिटल इंडिया के सरकार में 19 करोड़ लोग भूखे सोते हैं। ये लोग आज तक मात्र साढ़े 6 लाख रोजगार ही पैदा करने में सक्षम हो सके हैं। जितने भी बातें कही, वह जुमला साबित हुआ। खाते में 15 लाख देने की बात कही थी, लेकिन पैसा तो आया नहीं, घर का भी पैसा निकलवा लिया।

हमारा देश कृषि प्रधान देश है, लेकिन कहीं किसान सड़कों पर सब्‍जी फेंकने को मजबूर हो रहे हैं तो कहीं दूध फेंक रहे हैं। आज ये देश अजीब हालात से गुजर रहा है। देश अजीब भंवर में फंस गया है। इससे इसको निकालने की जरूरत है। उम्‍मीद है कि हम सब एकसाथ मिलकर देश से भंवर को निकालने का प्रयास करेंगे। भाजपा को गोवा से लेकर पूरे देश में कहीं भी बहुमत नहीं मिला, लेकिन भाजप सरकार बनाती है। ये धर्म के लूटरे के साथ-साथ लोकतंत्र के भी लूटेरे हैं। इन देशद्रोहियों और राष्‍ट्रदोहियों को जवाब देना है।

आज पूरे देश में आक्रोश है। दलितों, पिछड़ों को सताया जा रहा है। गुजरात में नंगा कर पीटा जा रहा है। आवाज उठाने पर जेल में डाल दिया जाता है। यह व्‍यापारियों की पार्टी है। चाणक्‍य ने कहा है कि जिस देश का राजा व्‍यापारी होता है, उस देश की प्रजा भिखारी होती है। आज हमें इन व्‍यापारियों को देश की सत्‍ता से हटाने का संकल्‍प लेना है।

तेजस्‍वी ने जनता से पूछा कि क्‍या हम भ्रष्‍टाचारी हैं। सही से पहचान लीजिए कि ईमानदारी का चोंगा पहने भ्रष्‍टाचारी आपको फिर से ठगने आएगा। लेकिन आप सबको इस धर्म और अधर्म की लड़ाई में आप सब धर्मपुत्र को बचाने का काम करेंगे। देश बचाना है आपको, भाजपा को भगाना है आपको। हम जोड़ने की बात करते हैं, ये तोड़ने की बात करते हैं। हम न्‍याय की बात करते हैं, ये अन्‍याय की बात करते हैं। सब गोलबंद हो जाइए। हमें साथ मिलकर लड़ाई लड़नी है।

तेजस्‍वी ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि ये पूंजिपतियों की सरकार है। गरीब किसानों का कर्ज माफ नहीं करेगी। अडानी-अंबानी का कर्ज माफ करेगी।

मैं हाथ जोड़कर पीएम मोदी से कहता हूं आप प्रत्‍येक वर्ष 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने का काम कीजिए। गरीबों के खातों में 15-15 लाख रुपए देने का काम कीजिए।

ये मंडल और कमंडल की लड़ाई है। गरीब और अमीर की लड़ाई है। सब एकजुट होकर लड़ाई लड़ें। मैं कसम खाता हूं कि जब तक इन जुमलेबाजों को बिहार और दिल्‍ली से नहीं हटायेंगे तब तक चैन से नहीं बैठैंगे।

झारखंड विकास मोर्चा के नेता और झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबू लाल मरांडी ने कहा कि देश संकट के दौर से गुजर रहा है। नरेंद्र मोदी की सरकार न तो कानून को मानती है और न हीं संविधान को। अभिव्‍यक्ति की स्‍वतंत्रता पर खतरा मंडराने लगा है। हम क्‍या करेंगे और क्‍या लिखेंगे, सब वे तय करने लगे हैं। यदि उनके मन-मुताबिक काम नहीं करेंगे तो सीबीआइ का छापा मरवा देंगे।

झारखंड में तो वह यह भी तय कर चुके हैं कि आप किस भगवान की पूजा करेंगे। आप बिना पूछे कहीं जा नहीं सकते हैं। झारखंड में किसान भाजपा सरकार की मर्जी के बिना खेती भी नहीं कर सकते हैं। हम सब को लोकतंत्र को सुरक्षित रखने के लिए एक साथ आकर आगे बढ़ना होगा। भाजपा की सरकार को पूरे देश से भगाना होगा, तभी लोकतंत्र जिंदा रहेगा।

– राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने गुजरात में कहा कि हर जगह भाजपा पैसों का खेल कर रही है। गुजरात में जब कांग्रेस पैसे से न बिके और बैंगलोर में जा कर छिप गये तो वहां भी नरेंद्र मोदी ने छापा पड़वा दिया। जब बिहार में लालू यादव ने महागठबंधन बनाकर भाजपा विरोधी खेमों को मजबूत करने की कोशिश की तो यहां भी तोड़-फोड़ शुरू कर दी।

नीतीश कुमार ने जनता के साथ विश्‍वासघात किया है। भाजपा के साथ नीतीश की सरकार अनैतिक सरकार है। इस सरकार को हटना चाहिए। लंबा आंदोलन चलेगा। जनादेश के साथ विश्‍वासघात हुआ, नैतिकता का गला घोंट दिया। आज भी भाजपा की हुकूमत में करोंड़ों लोगों का रोजगार छीन लिया। पढ़ाई चौपट है। स्‍कूल-कॉलेज में टीचर नहीं है। अस्‍पताल में डॉक्‍टर नहीं है। मध्‍यप्रदेश में किसानों पर गोलियां चलवायी गई। किसान आत्‍महत्‍या कर रहे हैं। महाराष्‍ट्र में आंदोलन हुआ है।

देश पर खतरा है। यह जनसैलाब को देखो। पटना भरा हुआ है। पूरे देश से नेता लोग आये हुए हैं। हम सब मिलकर भाजपा को देश से हटाने का काम करेंगे। नौजवानों के भविष्‍य को उज्‍जवल बनाने का काम करेंगे। गांव-गांव में लोग बोल रहा है कि एक है आसाराम, दु गो है झासाराम। इन दोनों से सावधान रहना है।

मंच से जनता को संबोधित करते हुए समाजवादी नेता और राजद के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार ने जनता को धोखा देने का काम किया। सब लोग जानते हैं कि लालू यादव के घर जो सीबीआइ रेड हुआ, एफआइआर में तेजस्‍वी का नाम डाला गया, वह सब प्रायोजित था। नीतीश कुमार से जनता सवाल कर रही है कि आपने हमें धोखा क्‍यों दिया।

Loading...

Check Also

आगरा के विकास एवं धार्मिक पर्यटन के लिए मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / नई दिल्ली / आगरा : उत्तर प्रदेश के उच्च ...