ब्रेकिंग:

राजद कार्यालय में मनाई गई समाजवादी विचारधारा के नायक शाने गुरु की जयंती

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, पटना। बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में समाजवादी विचारधारा के नायक मराठी लेखक, शिक्षक, स्वतत्रंता सेनानी और समाजिक क्रांति के अग्रदूत सदाशिव शाने गुरू की जयंती प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह के अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर नेताओं ने उनके तैलचित्र पर मार्ल्यापण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। अपने संबोधन में जगदानन्द सिंह ने कहा कि सदाशिव शाने गुरू ने महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित होकर आजादी के आंदोलन में भाग लिया और 1930 में दाण्ड़ी यात्रा में शामिल हुए। ये अपने लेखनी और कविता के माध्यम से समाजवादी आंदोलन को धार दिया। स्कूल में अध्ययन करते हुए इन्होंने विद्यार्थी नामक पुस्तक लिखी जिसे लोगों ने काफी पंसद किया। इन्होंने करीब 100 पुस्तकें लिखी जो समाजवादी विचारधारा और आजादी आंदोलन को मजबूती प्रदान की। सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौरान 15 महीने धुले (महाराष्ट्र) के जेल में रहे। आजादी आंदोलन के दौरान 8 बार जेल गये। साथ ही जातिवाद और छुआछुत के खिलाफ मजबूती से आंदोलन और कार्यक्रम चलाया।

इस अवसर पर मार्ल्यापण करने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, पूर्व संासद विजय कृष्णा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश पासवान, विनोद कुमार यादवेन्दु, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, प्रदेश महासचिव सह पूर्व विधायक दीनानाथ सिंह यादव, रामाशिष यादव, सगंठन महासचिव राजेश यादव, महासचिव ई0 अशोक यादव, मदन शर्मा, संजय यादव, बल्ली यादव, फैयाज आलम कमाल, निराला यादव, भाई अरूण कुमार, डॉ0 प्रेम कुमार गुप्ता, धर्मेन्द्र पटेल, के डी यादव,डॉ0 कुमार राहुल सिंह, प्रमोद कुमार राम, निर्भय कुमार अम्बेदकर, अभिषेक कुमार, प्रविण शर्मा, गुलाम रब्बानी, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 उर्मिला ठाकुर, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार यादव, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुंअर राय, पटना महानगर अध्यक्ष महताब आलम, सरदार रंजीत सिंह, अरूण कुमार यादव, तौकिर मंसूरी, शिवेन्द्र तांती, निरंजन चन्द्रवंशी, प्रो0 प्रेम नाथ, रेहाना खातुन, मनीष कुमार सिंह, सुनिता कुमारी, राजकुमार शर्मा सहित अन्य गणमान्य नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित की।

Check Also

उमर अब्दुल्ला ने नीतीश द्वारा मुस्लिम महिला का हिजाब हटाने पर कहा कि “इस तरह की हरकतें अस्वीकार्य हैं”

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जम्मू और कश्मीर : मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को बिहार …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com