ब्रेकिंग:

वोट के लिए मौसम की तरह बदलने वाले नेता हैं राहुल और अखिलेश: केशव प्रसाद मौर्य

अशाेक यादव, लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जैसे गिरगिट मौसम के हिसाब से रंग बदलते हैं, वैसे ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव वोट के लिए रंग बदलने वाले नेता हैं।

राहुल गांधी यूपीए के दस साल के कार्यकाल में कभी किसी मंदिर नहीं गए। अब सत्ता में वापस आने के लिए वह मंदिरों की शरण में हैं। इसी तरह अखिलेश यादव भी पिछले दिनों चित्रकूट में कामतानाथ के दर्शन करने गए थे।

भाजपा ने तो उन्हें कभी मंदिर जाने से नहीं रोका था। ईश्वर में आस्था रखना तो अच्छी बात है। हम तो चाहते हैं कि दूसरे दलों के नेता राम मंदिर जाएं, वहां दर्शन करें और दान पुण्य करें।

अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कोविड वैक्सीन पर सवाल उठाना देश के वैज्ञानिकों और डॉक्टरों का अपमान करना है। देश ये बर्दाश्त नहीं करेगी। अखिलेश यादव को 2022 में प्रदेश की जनता वैक्सीन लगाएगी तब उन्हें इसका अंदाजा लगेगा।

Check Also

उत्तर रेलवे विशिष्ट रेल सेवा महाप्रबंधक पुरस्कार : लखनऊ मंडल को 08 दक्षता शील्ड जीतने का गौरव

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / नई दिल्ली : गुरुवार 15 जनवरी 2026 को नेशनल …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com