ब्रेकिंग:

वैवाहिक सीजन में सोना 270 रुपए लुढ़का और चांदी 330 रुपए फिसली

नई दिल्ली : वैश्विक स्तर पर पीली धातु में रही गिरावट के बीच ऊंचे भाव पर खुदरा जेवराती खरीद कमजोर पड़न से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 270 रुपए फिसलकर 34,180 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान चांदी भी 330 रुपए फिसलकर 41,030 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गयी। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 2.07 डॉलर की गिरावट के साथ 1,304.25 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 07 डॉलर की गिरावट में 1,307.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने से पीली धातु पर दबाव बढ़ा हुआ है।

हालांकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दोबारा शटडाउन की धमकी के कारण सोने के भाव 1,300 डॉलर प्रति औंस से ऊपर बने हुए हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.02 डॉलर की तेजी के साथ 15.69 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। स्थानीय बाजार में पीली धातु की जेवराती मांग घटने से सोना स्टैंडर्ड 270 रुपए फिसलकर 34,180 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतना ही लुढ़ककर 34,030 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी पिछले दिवस के 26,100 रुपये पर स्थिर रही। औद्योगिक मांग सुस्त पड़ने से चांदी हाजिर 330 रुपए लुढ़ककर 41,050 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चांदी वायदा हालांकि 75 रुपए चमककर 40,400 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमशरू 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।

Check Also

एसोचैम द्वारा आयोजित 5वें ग्रीन एनर्जी एण्ड सस्टेनेबिलिटी कॉन्क्लेव में सम्मिलित हुए मंत्री नन्दी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : शुक्रवार को होटल सेंट्रम, लखनऊ में एसोचैम द्वारा आयोजित …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com