कोलकाता: माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने जम्मू एवं कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाने के खिलाफ आवाज उठाने पर विपक्षी नेताओं को देशद्रोही और उनके समर्थकों को आतंकवादी कहने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आलोचना की है। माकपा प्रमुख ने कहा, मोदी और शाह विपक्षी नेताओं पर जघन्य और अपमानजनक बयानबाजी कर रहे हैं। राजनीतिक विरोधियों पर इस तरह का हमला इससे पहले कभी नहीं हुआ था। उन्होंने आगे कहा, अब यह उस पार्टी की एक प्रवृत्ति बन गई है कि अगर विपक्षी नेता अनुच्छेद 370 को हटाने को लेकर सवाल उठाते हैं तो उन्हें देशद्रोही और उनके समर्थकों को आतंकवादी कहा जाएगा। येचुरी ने मोदी सरकार की दोषपूर्ण आर्थिक नीतियों को लेकर भी उन्हें कटघरे में खड़ा किया। माकपा महासचिव ने कहा,यह मोदी सरकार की दोषपूर्ण नीतियों का ही नतीजा है कि देश इस तरह के आर्थिक संकट में फंस गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की अगुआई वाली राजग सरकार अपनी नीतियों से देश का संविधानिक ढांचा और धर्म निरपेक्षता को बरबाद कर रही है। माकपा प्रमुख ने कहा, मोदी और शाह विपक्षी नेताओं पर जघन्य और अपमानजनक बयानबाजी कर रहे हैं। राजनीतिक विरोधियों पर इस तरह का हमला इससे पहले कभी नहीं हुआ था। उन्होंने आगे कहा, अब यह उस पार्टी की एक प्रवृत्ति बन गई है कि अगर विपक्षी नेता अनुच्छेद 370 को हटाने को लेकर सवाल उठाते हैं तो उन्हें देशद्रोही और उनके समर्थकों को आतंकवादी कहा जाएगा।
Check Also
परिवहन मंत्री ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता हेतु दो दिवसीय कार्यशाला का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat