ब्रेकिंग:

विधानसभा चुनाव 2022: प्रियंका गांधी का नया दांव, महिलाओं के लिए 3 गैस सिलेंडर व कई और तोहफों का किया ऐलान

अशाेक यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का आधी आबादी को साधने का अभियान जारी है। चुनाव में महिलाओं को 40 फीसद टिकट देने के एलान के बाद से कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार घोषणाएं कर रही हैं। प्रियंका ने प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्राओं को स्मार्टफोन और स्नातक छात्राओं को इलेक्ट्रानिक स्कूटी देने की घोषणा की थी। अब सोमवार को उन्होंने ट्वीट कर महिलाओं को और कई तोहफे देने का ऐलान किया है।

लेकिन अब जब रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें काफी अधिक बढ़ गई हैं, विपक्षी दल सवाल उठा रहे हैं कि क्या मुफ्त में सिलेंडर पाने के बाद दोबारा महंगी गैस भराने का पैसा जनता के पास होता है? रसोई गैस की कीमतों को लेकर  कांग्रेस भी जिला मुख्‍यालयों पर प्रदर्शन कर चुकी है। अब प्रियंका ने महिलाओं को साल में तीन मुफ्त सिलेंडर का दांव चला है। कांग्रेस को उम्‍मीद है कि भाजपा को जीत दिलाने वाला यह मुद्दा उसे भी फायदा पहुंचा सकता है।

प्रदेश की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। आशा और आंगनबाड़ी की कार्यकर्ताओं को प्रतिमाह 10 हजार रुपए मानदेय मिलेगा। नए सरकारी पदों पर आरक्षण के प्रावधानों के अनुसार 40 प्रतिशत पदों पर महिलाओं की नियुक्ति की जाएगी। इसके साथ उन्होंने कहा कि 1000 रुपए प्रतिमाह वृद्धा-विधवा पेंशन दी जाएगी। उत्तर प्रदेश की धरती की वीरांगनाओं के नाम पर 75 दक्षता विद्यालय खोले जाएंगे।

ट्वीट के जरिए पिछले दिनों उन्होंने बताया कि कांग्रेस की घोषणा पत्र समिति की सहमति से निर्णय लिया है कि प्रदेश में सरकार बनने पर इंटरमीडिएट पास छात्राओं को स्मार्टफोन और स्नातक छात्राओं को इलेक्ट्रानिक स्कूटी दी जाएगी। प्रियंका ने दूसरी प्रतिज्ञा के तौर पर यह घोषणा की है।

Check Also

भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली, एएमसी स्टेडियम – लखनऊ कैंट में 6 फरवरी 2026 से होगी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : रिक्रूटिंग ज़ोन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तहत, रिक्रूटिंग …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com