ब्रेकिंग:

विजय यात्रा से पूर्व अखिलेश यादव ने सपा संरक्षक मुलायम से लिया आशीर्वाद

अशाेक यादव, लखनऊ। सपा की ओर से आज यानि 12 अक्टूबर को कानपुर से शुरू होने वाली समाजवादी विजय यात्रा से पूर्व सोमवार को सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी संरक्षक व पिता मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की और पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर उनके पिता ने विजय भव का आशीर्वाद देते हुए राजनीति के गुण सिखाएं। इसके अलावा इस यात्रा को लेकर सपा के कई पदाधिकारियों ने सपा अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी।

आशीर्वाद लेने के साथ बधाई का संदेश सपा के ट्वीटर हैंडल से चला। बधाई पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज, विधायक नरेंद्र वर्मा, सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राम आसरे विश्वकर्मा, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप, वरिष्ठ नेता सलीम शेरवानी, वरिष्ठ नेता व विधानसभा पूर्व अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, विधायक संजय गर्ग, सहयोगी दल महान दल अध्यक्ष केशव देव मौर्य और जनवादी सोशलिस्ट पार्टी अध्यक्ष डॉ. संजय चौहान ने दी।

Loading...

Check Also

लखनऊ की ऐतिहासिक रेजीडेंसी बनेगी सांस्कृतिक पर्यटनका नया केंद्र : जयवीर सिंह

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा राजधानी लखनऊ की ऐतिहासिक, …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com