स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली तारा सुतारिया अपने लुक्स और स्टाइल से हमेशा ही फैंस को इंप्रेस करती हैं। तारा अपने लुक्स को लेकर कॉन्शस रहती हैं। आए दिन तारा की तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में तारा डिजाइन लिए शो-स्टोपर बनीं। तारा रैंप पर हुस्न के जलवे बिखेरती हुई नजर आईं। लुक की बात करें तो इस दौरान तारा व्हाइट चोली के साथ मैचिंग लहंगे में प्रिंसेस दिख रही थीं। इसके साथ उन्होंने सिर पर व्हाइट कलर का पल्लू लिया था। इसके साथ मिनिमल मेकअप, ओपन स्ट्रेट हेयर उनके लुक को कम्पलीट कर रहे हैं। तारा बेहद कातिलाना अंदाज में रैंप वॉक करती हुई नजर आईं।
तारा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। सामने आईं तस्वीरों में एक्ट्रेस की हॉटनेस देखते ही बन रही है। वर्कफ्रंट की बात करें तो तारा ने अनन्या पांडे और टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म स्टूडेंट ऑफ द इयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं अब वो जल्द सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म मरजावां में दिखाई देंगी। ये फिल्म 2 अक्टूबर 2019 को रिलीज होगी। इस फिल्म में रितेश देशमुख और रकुल प्रीत सिंह भी अहम किरदार में नजर आएंगे। तारा और सिध्दार्थ की इस फिल्म का निर्देशन मिलाप झवेरी कर रहे हैं। इसके अलावा तारा सुनील शेट्टी के बेटे आहान शेट्टी के साथ फिल्म तड़प में नजर आएंगे। यह तेलगू फिल्म त्ग् 100 का रीमेक है।
Check Also
ज़ी स्टूडियोज़ और एडिट टू ने लॉन्च किया ‘भाबीजी घर पर हैं !- फन ऑन द रन’ का ठहाकों से भरपूर ट्रेलर
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : एक दशक से ज्यादा समय तक टीवी पर दर्शकों …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat