नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है. राहुल ने भारत की अर्थव्यवस्था का हवाला देते हुए कहा कि यह सही आकार में नहीं है. उन्होंने उस रिपोर्ट को भी शेयर किया जिसमें कहा गया है कि जून के बाद से अंतरराष्ट्रीय निवेशकों द्वारा 45 बिलियन डॉलर के शेयर बेचे गए हैं, क्योंकि अर्थव्यवस्था में विश्वास खत्म हो गया है. राहुल ने ट्वीट करते हुए यह भी कहा, ‘हाउडी इकोनॉमी कैसी चल रही है मिस्टर मोदी’ ऐसा लगता है कि यह बहुत अच्छा नहीं है.’ बता दें कि ह्यूस्टन में 22 सितंबर को ‘हाउडी मोदी’ नाम से एक कार्यक्रम होने वाला है .
जिसमें पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शामिल होंगे. वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी बुधवार को पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘अब निवेशक भी मोदी सरकार से दूर होने लगे हैं.’ प्रियंका ने कहा, ‘चकाचौंध दिखाकर रोज 5 ट्रिलियन-5 ट्रिलियन बोलते रहने या मीडिया की हेडलाइन मैनेज करने से आर्थिक सुधार नहीं होता. विदेशों में प्रायोजित इवेंट करने से निवेशक नहीं आते. निवेशकों का भरोसा डगमगा चुका है. आर्थिक निवेश की जमीन दरक गई है.’ उन्होंने कहा, ‘मगर भाजपा सरकार इस सच्चाई को स्वीकर नहीं कर रही है. आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में मंदी स्पीड ब्रेकर है, इसको सुधारे बिना सब रंग-रोगन बेकार है.’
Check Also
मौनी अमावस्या पर मंडल रेल प्रबंधक, अधिकारियों के साथ स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं की निगरानी कर रहे हैं
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : माघ मेला-2026 मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat