ब्रेकिंग:

राज बब्बर: धरती पर बदलाव महसूस हो रहा और लंबे समय बाद कांग्रेस कार्यकर्ता में उत्साह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व फतेहपुर सीकरी से उम्मीदवार राजबब्बर ने कहा कि पार्टी पुनरुत्थान के मार्ग पर है। जमीन पर बदलाव महसूस हो रहा है और लंबे अरसे बाद कांग्रेस कार्यकर्ता इतने उत्साह में हैं। पार्टी उत्तर प्रदेश में वापसी की राह पर है। राजबब्बर ने कहा कि 5 वर्षों तक लोगों ने देखा कि कैसे बीजेपी ने कांग्रेस नेतृत्व पर हमला किया और लोगों को मोदी सरकार की नीतियों के परिणामों से भी जूझना पड़ा। यह चुनाव बदलाव का चुनाव है और नतीजे इसे साबित करेंगे। राजबब्बर ने स्वीकार किया कि प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने से पार्टी को उत्तर प्रदेश में उम्मीद जगी है।

उन्होंने कहा कि कई वर्षो बाद उत्तर प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव में सक्रियता से काम कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं में निराशा का भाव चला गया है। शत्रुघ्न सिन्हा के पार्टी में शामिल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए राज बब्बर ने कहा कि हम इस बात से बहुत खुश हैं और आने वाले दिनों में कई नेता पार्टी का हिस्सा बनेंगे, जोकि संकेत है कि कांग्रेस फिर से लौट रही है। यह चुनाव बदलाव का चुनाव है और नतीजे इसे साबित करेंगे। राजबब्बर ने स्वीकार किया कि प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने से पार्टी को उत्तर प्रदेश में उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि कई वर्षो बाद उत्तर प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव में सक्रियता से काम कर रहे हैं।

Check Also

भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली, एएमसी स्टेडियम – लखनऊ कैंट में 6 फरवरी 2026 से होगी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : रिक्रूटिंग ज़ोन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तहत, रिक्रूटिंग …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com