
अशाेक यादव, लखनऊ। राजस्थान के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह सोमवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें पीजीआई लखनऊ में भर्ती करवाया गया है। लखनऊ में माल एवेन्यू में निवास कर रहे कल्याण सिंह को दो दिन से बुखार आ रहा था स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनका नमूना लिया था।
जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आज उनको भर्ती कराया गया है। संजय गांधी पीजीआई में वह चिकित्सकों की देखरेख में अपना इलाज करा रहे हैं। फिलहाल उनको कोई विशेष परेशानी नहीं है।
बता दें कि रविवार तक यूपी में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 312414 हो चुकी है। इनमें से 239485 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। एक्टिव मरीजों की संख्या प्रदेश में 68122 है। जबकि 4429 मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में 75 लाख टेस्ट का आंकड़ा पार कर लिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को लखनऊ में 847, कानपुर में 338, प्रयागराज 370, गोरखपुर 234, गाजियाबाद 267, वाराणसी 224, नोएडा 186, बरेली 158, मुरादाबाद 85, मेरठ 233, अलीगढ़ 168, सहारनपुर 114, झांसी 116, देवरिया 102, बाराबंकी 78, बलिया 78, अयोध्या 60, शाहजहांपुर 97, जौनपुर 60 समेत कुल 6239 मरीज मिले हैं। रविवार को कुल 80 मरीजों की मौत हो गई।
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि उत्तर प्रदेश 75 लाख से अधिक नमूने जांचने वाला पहला राज्य बन गया है। इस समय प्रदेश में 68122 एक्टिव मरीजों में से 36329 होम आइसोलेशन में हैं।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat