ब्रेकिंग:

ये नये भारत का नया उत्तर प्रदेश है: सीएम योगी

अशाेक यादव, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को एक वीडियो संदेश जारी कर प्रदेश की जनता को प्रदेश के 73वें स्थापना दिवस पर बधाई दी है। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि देश की आस्था का प्रतीक, प्रचुर संसाधनों और युवा ऊर्जा से भरपूर उत्तर प्रदेश नई यात्रा पर निकल चुका है। ये नये भारत का नया उत्तर प्रदेश है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि यह सब प्रदेश की जनता के कारण ही हुआ है कि आज प्रदेश व्यापार की सुगमता में आज देश में दूसरे स्थान पर है तो केंद्र सरकार की लगभग 50 योजनाओं में वह अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था अब देश में दूसरे स्थान पर है और पहले से कई गुना ज्यादा सुरक्षित है। योगी ने कहा कि पांच वर्ष में भाजपा ने यूपी में कई सारी चीजों में परिवर्तन करने का प्रयास किया है। 73 वर्ष के इस लंबे सफर में यूपी में कई उतार चढ़ाव देखे गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यूपी ने काफी तरक्की की है। यूपी देश की आस्था है, लोगों का दिल है। युवा के जोश से भरा हुआ यह प्रदेश है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश को वर्ष 1950 में राज्य के तौर पर नाम मिला था। सोमवार को उत्तर प्रदेश अपना 73वां स्थापना दिवस मना रहा है। उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक की पहल पर वर्ष 2018 से उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस के तौर पर मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक की पहल पर वर्ष 2018 में 24 जनवरी को स्थापना दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश दिवस मनाना शुरू किया गया।

Loading...

Check Also

महापर्व छठ हेतु मंडल रेल प्रबंधक, आशीष जैन ने वाराणसी सिटी-भटनी-सीवान स्टेशनों का निरीक्षण किया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा पर यात्रियों की …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com