ब्रेकिंग:

यूपी: राजकीय सम्मान के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह पंचतत्व में हुए विलीन

अशाेक यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपिल कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार आज सोमवार की शाम को बुलंदशहर के नरौरा स्थित बांसी घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। वहीं गृहमंत्री अमित शाह कल्याण सिंह को अंतिम विदाई देने के लिए अलीगढ़ के अतरौली पहुंचे थे जहां अहिल्या बाई स्टेडियम में जाकर कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

बता दें अमित शाह, कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल होकर नरौरा घाट भी पहुंचे। अमित शाह के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती समेत तमाम केंद्रीय व प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक व नेता भी पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे।

इससे पहले गृह मंत्री शाह ने अलीगढ़ के अतरौला पहुंच कर कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन किए और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंदाया। इस दौरान कल्याण सिंह के बेटे राजबीर गृहमंत्री अमित शाह को देख फफक कर रो पड़े। तभी शाह ने उन्हें गला लगाकर सांत्वना दी। बता दें कि राजवीर भाजपा के सांसद भी है।

Check Also

परिवहन मंत्री ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता हेतु दो दिवसीय कार्यशाला का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com