ब्रेकिंग:

यूपी का ग्रोथ इंजन है MSME : सीएम योगी

अशाेक यादव, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लघु, मध्यम, सूक्ष्म उद्योग (एमएसएमई) को उत्तर प्रदेश का ग्रोथ इंजन बताते हुये कहा कि राज्य को एक ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने में इस क्षेत्र की भूमिका काफी अहम है।

सीएम योगी ने सोमवार को एमएसएमई दिवस पर सभी उद्यमियों को बधाई देते हुये ट्वीट किया ”एमएसएमई दिवस की सभी उद्यमियों को हार्दिक बधाई। एमएसएमई ‘नए भारत’ के ‘नए उत्तर प्रदेश’ का ग्रोथ इंजन हैं, जो प्रदेश को एक ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प की पूर्ति में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं।”

पीएम नरेन्द्र मोदी का आभार जताते हुए सीएम ने कहा ”आदरणीय प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश सरकार एमएसएमई के उत्थान हेतु कटिबद्ध है।”

Check Also

उत्तर प्रदेश में ‘साथी पोर्टल’ के द्वितीय फेज के क्रियान्वयन हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : भारत सरकार द्वारा विकसित किए गए ‘साथी पोर्टल’ के …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com