ब्रेकिंग:

यूपीटीईटी का पर्चा प्रिंट करने वाली कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार

अशाेक यादव, लखनऊ उत्तर प्रदेश सहायक शिक्षक पात्रता परीक्षा-2021 (टीईटी) पेपर लीक मामले में पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने प्रश्न पत्र के मुद्रण करने वाली कंपनी के डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यूपीटीईटी परीक्षा का प्रश्न पत्र छापने की जिम्मेदारी दिल्ली की एक प्रिटिंग कंपनी को दी गयी थी।

पेपर लीक मामले में इस कंपनी के डायरेक्टर राय अनूप प्रसाद की संलिप्तता पायी गयी। जिसके बाद उसे ग्रेटर नोएडा से सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। एसटीएफ को यूपीटीईटी का प्रश्न पत्र आउट करने वाले गिरोह के सम्बन्ध में सूचनाएं प्राप्त हो रही थी। इस सम्बन्ध में एसटीएफ की विभिन्न टीमों को परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी कराने के लिये निर्देश दिये गये थे।

जांच में पता लगा कि 26 अक्टूबर को को सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज ने मोहन कॉपरेटिव एरिया फैस-2 बदरपुर स्थित प्रिटिंग कंपनी को को वर्क आर्डर दिया है। वहीं, पेपर लीक के बाद कंपनी के निदेशक को पूछताछ के लिये बुलाया गया था। जिसमें पता लगा कि प्रिटिंग के के दौरान विभिन्न स्तरों पर गड़बड़ी की गयी। जिससे पेपर आउट हो गया और परीक्षा को पिछले रविवार को रद्द करना पडा। इसके साथ ही आरोपी निदेशक को जेल भेज दिया गया है।

Check Also

उत्तर रेलवे विशिष्ट रेल सेवा महाप्रबंधक पुरस्कार : लखनऊ मंडल को 08 दक्षता शील्ड जीतने का गौरव

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / नई दिल्ली : गुरुवार 15 जनवरी 2026 को नेशनल …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com