ब्रेकिंग:

युवक की हत्या कर शव तेजाब से जलाया, पुलिस ने पहुंचकर की जांच पड़ताल

फर्रुखाबाद। एक अज्ञात युवक की हत्या कर शव तेजाब से जला दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की। लेकिन शव की शिनाख्त नही हो सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर भेज दिया। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के हथियापुर से कायमगंज मार्ग पर बुआ-दाती गैस गोदाम के पास खड्ड में एक लगभग 32 वर्षीय युवक का शव बरौन के चैकीदार श्रीकृष्ण ने देखा तो थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश आदि मौके पर आ गये। उन्होंने डॉग स्कोट आदि को मौके पर बुला लिया।लेकिन कोई नतीजा हासिल नही हुआ।

मौके पर भीड़ लग गयी। पुलिस को शक है कि हत्या कही और कई दिन पूर्व की गयी थी। जिसके बाद शव को यंहा लाकर जलाया गया। मृतक काली पेंट व चेक की शर्ट पहने था। पेंट नीचे खुली हुई और शर्ट की बंटने भी खुली हुई थी। काफी प्रयास के बाद भी जब पुलिस उसकी शिनाख्त नही कर सकी तो शव को शिनाख्त के इंतजार में रखा गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव की शिनाख्त नही हो सकी है। उसकी शिनाख्त के प्रयास में शव को अभी सुरक्षित रखा जायेगा। फिलहाल अभी उसकी शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है।

Check Also

सर्वाेदय विद्यालयों में कक्षा 6 से 9 तक प्रवेश का मौका, 20 फरवरी तक करें आवेदन, 15 मार्च को होगी प्रवेश परीक्षा

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश भर में संचालित 103 …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com