ब्रेकिंग:

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में हुई आठ लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख

दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। 12 घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसा डबल डेकर बस और ट्रक के बीच टक्कर की वजह से हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। बस आगरा से नोएडा आ रही थी। इसी बीच बस ने एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि बस औरैया डिपो से आ रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल दुर्घटनास्थल पर पहुंच गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। बस आगरा से नोएडा आ रही थी। इसी बीच बस ने एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘आज ग्रेटर नोएडा में बस दुर्घटना में आठ लोगों के निधन से मुझे बहुत दुःख पहुंचा है, ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को संबल देने की प्रार्थना करता हूं। दुर्घटना में घायल यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना करता हूं।’

Loading...

Check Also

हितेंद्र मल्होत्रा ने गोमतीनगर स्टेशन पर नई टर्मिनल बिल्डिंग और यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : सोमवार रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली के सदस्य (परिचालन एवं …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com