ब्रेकिंग:

म प्र के सतना में लेडी डॉक्टर के रिश्ते में जेठानी के तीन भाइयों ने किया गैंगरेप , शिकायत दर्ज

सतना। अपनी ननद के घर प्रसव कराने आई एक महिला डॉक्टर से गैंगरेप का सनसनी खेज मामला सामने आया है। 5 माह पहले सामूहिक दुराचार की शिकार लेडी डॉक्टर के सब्र का बांध टूट गया। जिसके बाद उसने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला को अपने बेटे और पति की जान की चिंता थी। आरोपी दोनों को जान से मारने की धमकी दे रहे था। आखिरकार सरकार की महिलाओं की सुरक्षा के लिए चल रहा अभियान ने हिम्मत बढ़ाई और महिला डॉक्टर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।डिलेवरी के लिए ननद के घर सतना से आई लेडी डॉक्टर ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि वो दरिदों के निशाने पर है। 8 जुलाई को तीन दरिंदों ने ननद की गैरमौजूदगी में घर में आ धमके। रिश्ते में जेठानी के भाइयों के आने पर पीड़िता जैसे ही पानी लेकर पहुंची। तीनों आरोपियों ने रिश्तों की मर्यादा तक नहीं रखी और हवस में अंधे तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से महिला को अपनी हवस का शिकार बना डाला।

तीनों आरोपियों ने महिला को मुंह खोलने पर बच्चे और पति को जान से मारने की धमकी देकर रफूचक्कर हो गए। आरोपी लगातार फोन पर धमकी भी दे रहे था। पांच महीनों तक डर के साये में जी रही महिला हिम्मत कर पुलिस में तीनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता दिखाते हुए तुरंत मामला दर्ज कर लिया।

नोट : उपरोक्त फोटो इस केस से सम्बंधित नहीं है। यह प्रतीक फोटो है।

Loading...

Check Also

हमारे प्रधानमंत्री टैरिफ के बारे में सुनना नहीं चाहते, वो केवल ‘तारीफ’ सुनना चाहते हैं : जयराम रमेश

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने गुरुवार को प्रधानमंत्री …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com