लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी(ठैच्) की प्रमुख मायावती ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जिताने के लिए लोगों को लालच और डराया-धमकाया जा रहा है लेकिन चुनाव आयोग इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। मायावती ने ट्वीट कर कहा कि पीएम श्री नरेन्द्र मोदी को वाराणसी में हर हाल में जितवाने की कोशिश में वहाँ के हर गली-कूचे व घर-घर में जो बाहरी लोगों के माध्यम से पहले लालच और फिर धमकी आदि दी जा रही है उससे वहाँ मतदान स्वतंत्र व निष्पक्ष कैसे हो पाएगा? चुनाव आयोग की, बंगाल की तरह, वाराणसी पर नजर क्यों नहीं है?
उल्लेखनीय है कि वाराणसी में 19 मई को मतदान है। वहां से प्रधानमंत्री के अलावा कांग्रेस के अजय राय और सपा-बसपा गठबंधन की उम्मीदवार शालिनी यादव के बीच मुख्य मुकाबला है। मायावती ने ट्वीट कर कहा कि पीएम श्री नरेन्द्र मोदी को वाराणसी में हर हाल में जितवाने की कोशिश में वहाँ के हर गली-कूचे व घर-घर में जो बाहरी लोगों के माध्यम से पहले लालच और फिर धमकी आदि दी जा रही है उससे वहाँ मतदान स्वतंत्र व निष्पक्ष कैसे हो पाएगा? चुनाव आयोग की, बंगाल की तरह, वाराणसी पर नजर क्यों नहीं है? उल्लेखनीय है कि वाराणसी में 19 मई को मतदान है। वहां से प्रधानमंत्री के अलावा कांग्रेस के अजय राय और सपा-बसपा गठबंधन की उम्मीदवार शालिनी यादव के बीच मुख्य मुकाबला है।
Check Also
भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली, एएमसी स्टेडियम – लखनऊ कैंट में 6 फरवरी 2026 से होगी
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : रिक्रूटिंग ज़ोन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तहत, रिक्रूटिंग …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat