बॉलीवुड की सिंघम गर्ल यानी काजल अग्रवाल के लिए उनके फैंस की दीवानगी छुपी नहीं है। बॉलीवुड के अलावा काजल साउथ की हिट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनकी सादगी की वजह से फैंस उनको काफी पसंद कर रहे हैं। इन दिनों काजल फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। इसी हाल ही में लंबे समय बाद काजल को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एयरपोर्ट पर काजल रेड कलर की मैक्सी ड्रेस में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने फ्लैट्स पहने हुए हैं। बिना मेकअप चश्मा लगाए हुए काजल काफी सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। लंबे समय बाद हसीना मीडिया कैमरा से रूबरू होकर काफी खुश नजर आईं। ड्रेस के साथ उन्होंने डेनिम जैकेट को अपने हाथों में कैरी किया था। एयरपोर्ट पर काजल ने मुस्कुराते हुए मीडिया कैमरा को पोज दिए। पैपराजी को देखते ही उन्होंने हाथ हिलाकर हैलो के साथ प्यारी सी स्माइल दी जो कैमरे में कैद हो गई।
काजल की ये एयरपोर्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।पर्सनल लाइफ की बात करें तो काजल को लेकर पिछले दिनों खबरें सामने आई थीं कि वो किसी क्रिकेटर को डेट कर रही हैं। हालांकि, उन्होंने खुद इन बातों से इंकार करते हुए कहा कि वो किसी क्रिकेटर को डेट नहीं कर रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो काजल हिंदी से ज्यादा साउथ फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2004 में आई फिल्म क्यूं! हो गया ना… से की थी, जिसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय अहम किरदारों में नजर आए थे। काजल को ज्यादा पॉपुलेरिटी रोहित शेट्टी की निर्देशित फिल्म सिंघम से मिली, जिसमें वो अजय देवगन के ऑपोजिट नजर आई थीं। काजल सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद भी करते हैं।
Check Also
विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat