ब्रेकिंग:

मेस्सी के जाने के बाद पहले ही मैच में बार्सीलोना को करारा झटका, बायर्न ने 3 . 0 से हराया

बार्सीलोना। लियोनेल मेस्सी के जाने के बाद पहले ही मैच में बार्सीलोना को करारा झटका लगा जब चैम्पियंस लीग फुटबॉल का आगाज बायर्न म्युनिख के हाथों करारी हार से हुआ । थॉमस म्यूलर के एक और रॉबर्ट लेवांडोवस्की के दो गोल की मदद से बायर्न ने बार्सीलोना को 3 . 0 से हराया।

म्यूलर ने 34वें मिनट में गोल दागा जो बार्सीलोना के खिलाफ उनका सातवां गोल है । लेवांडोवस्की ने 56वें और 85वें मिनट में गोल किये । दोनों गोल पहला प्रयास नाकाम रहने के बाद रिबाउंड पर किये गए थे । पिछले तीन मैचों में से बार्सीलोना ने दो जीते और एक ड्रॉ खेला था । ग्रुप ई के अन्य मैच में बेनफिका ने डायनामो कीव से गोलरहित ड्रॉ खेला ।

Check Also

आरपीएफ, यूपी पुलिस को 3 विकेट से हराकर अखिल भारतीय पुलिस क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंची

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली / करनाल : हरियाणा के करनाल स्थित मधुबन में …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com