ब्रेकिंग:

मुफ्त वैक्सीन और राशन वितरण एहसान नहीं सरकार का कर्तव्य है: मायावती

अशाेक यादव, लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी कोरोना वैक्सीन और मुफ्त राशन वितरण को मौजूद चुनाव में भुना रही है जबकि यह सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है कि वह बेसहारा लोगों की मदद करें।

मायावती ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि  कोरोना वैक्सीन व पीड़ितों को राशन देने को यूपी में चुनावी स्वार्थ की खातिर भुनाने में लगी हुई है, जबकि यह उसकी संवैधानिक जिम्मेदारी बनती है कि वह बेसहारा बने नागरिकों की मदद करे। यह कर्तव्य है एहसान नहीं, किन्तु रोजी-रोजगार छीनकर मुफ्त राशन व टीका यह कैसी अजब राजनीति।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में 7 मार्च को 9 जिलों की 54 सीटों के लिये मतदान होगा। शनिवार शाम इस चरण का चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा। इससे पहले राजनीतिक दलों के बीच आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला चरम पर है।

Check Also

अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला, राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर देश से बाहर ले जाने का दावा

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : अमेरिका ने शनिवार तड़के वेनेजुएला पर ‘बड़े पैमाने पर हमला’ …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com