लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि में महाअष्टमी एवं महानवमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जगत की समस्त व्यवस्थाओं को आदिशक्ति भगवती संचालित करती हैं। इनके अनंत रूप हैं। आदिशक्ति प्रधान नौ रूपों में नवदुर्गा बनकर सम्पूर्ण पृथ्वीलोक पर अपनी करुणा की वर्षा करती हैं। नवरात्रि में माँ के इन नौ रूप का पूजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव से किया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि में माँ दुर्गा की आराधना मातृशक्ति के प्रति सनातन परम्परा के सम्मान का प्रतीक है। इसी क्रम में नवरात्रि में महाअष्टमी एवं महानवमी पर बड़ी संख्या में भक्तगण कन्या पूजन करते हैं।
यह पर्व केवल व्रत और उपवास का नहीं, बल्कि नारी शक्ति और कन्याओं के सम्मान का भी पर्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शारदीय नवरात्रि में दुर्गा पूजा के सार्वजनिक एवं सामुदायिक आयोजन से सामाजिक समरसता सुदृढ़ होती है। उन्होंने प्रदेशवासियों से यह पर्व पारस्परिक सद्भाव एवं सौहार्द के वातावरण में मनाने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जगत की समस्त व्यवस्थाओं को आदिशक्ति भगवती संचालित करती हैं। इनके अनंत रूप हैं। आदिशक्ति प्रधान नौ रूपों में नवदुर्गा बनकर सम्पूर्ण पृथ्वीलोक पर अपनी करुणा की वर्षा करती हैं। नवरात्रि में माँ के इन नौ रूप का पूजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव से किया जाता है।
Check Also
उप मुख्यमंत्री ने आजमगढ़ कलेक्ट्रेट में विकास कार्यों की समीक्षा की, लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्यवाही
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat