कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने शुक्रवार (5 जनवरी) को राज्य का आधिकारिक लोगो जारी किया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस लोगो को आज लॉन्च किया। 5 जनवरी को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जन्मदिन भी होता है, इस लिहाज से इस लॉन्चिंग की तारीख का खास महत्व है। नये लोगो में हरे रंग को प्राथमिकता दी गई है। नये लोगो में भारत सरकार का राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ को दिखाया गया है। अशोक स्तंभ पर हल्का हरा रंग डाला गया है। नीचे हरे रंग के बॉर्डर के बीच में पश्चिम बंगाल के मानचित्र को दिखाया गया है। इस लोगो पर ट्वीट पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। शीर्षेन्दु घोषाल ने लिखा है, ‘यह पश्चिम बंगाल का लोगो है या फिर इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ बंगाल का लोगो।’ कन्नन ने तंज कसते हुए लिखा है कि यह सबसे सेकुलर लोगो है। क्या इस लोगो में मैप के अलावा कुछ नहीं डाला जा सकता था, कम से कम रसगुल्ले की तस्वीर तो डाली जाती।’
हर्ष कुमार ने लिखा है, ‘ईट का जवाब पत्थर से, इस ट्वीट में इस यूजर ने वह तस्वीर लगाई है जिसमें यूपी सरकार के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश में हज हाउस को भगवा रंग में रंग दिया गया है।’ एक यूजर ने लिखा है कि इसे west bengal की बजाय Government of Waste Bengal लिखा जाना चाहिए था। एक यूजर ने लिखा है कि जिस लोगो में मां दुर्गा का त्रिशूल नहीं है वह पश्चिम बंगाल का लोगो नहीं हो सकता है।’
Suryoday Bharat Suryoday Bharat