ब्रेकिंग:

मीटूः पूर्व मिस इंडिया ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- गेट खोलते ही मुझे जकड़ लिया

बॉलीवुड में मीटू कैंपेन के तहत कई बॉलीवुड स्टार्स, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं। वहीं अब इस लिस्ट में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम सामने आया है। मीटू अभियान के तहत नवाजुद्दीन की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस निहारिका सिंह खुद के साथ हुए यौन उत्पीड़न का खुलासा किया है। निहारिका ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न का खुलासा ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर किया है। संध्या मेनन ने निहारिका सिंह द्वारा लिखा एक नोट अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। निहारिका ने अपनी पहली फिल्म के दौरान भूषण कुमार को बारे में बताते हुए लिखा- भूषण कुमार ने मुझे अपनी फिल्म अ न्यू लव स्टोरी के लिए साइन किया। बाद में रात में उन्होंने मुझे मैसेज किया- मैं तुम्हारे बारे में और ज्यादा जानना चाहता हूं। साथ में कुछ समय बिताते हैं। जवाब में निहारिका ने लिखा- जरूर, डबल डेट पर चलते हैं।

आप अपनी पत्नी को लाइए और मैं अपने बॉयफ्रेंड को लाऊंगी। इसके बाद भूषण कुमार का कोई रिप्लाई नहीं आया। इसके बाद निहारिका ने नवाजुद्दीन पर आरोप लगाते हुए कहा कि मैं उनसे मिस लवली के सेट पर मिली थीं, एक सुबह जब मैं घर पर थी, नवाज रातभर शूटिंग करके लौट रहे थे। मैंने उन्हें ब्रेकफास्ट के लिए घर बुलाया। जब मैंने गेट खोला तो नवाज ने मुझे जकड़ लिया। मैंने उनसे दूर हटने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने नहीं जाने दिया। झूमा-झपटी के बाद में छूट पाई। मैं इस रिश्ते के बारे में कुछ तय नहीं पा रही थी। बता दें कि निहारिका सिंह साल 2005 में मिस इंडिया रही हैं।

Check Also

विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com