बरेली / लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां बदायूं रोड पर स्थित एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किशोरी के साथ कंपाउडर सुनील शर्मा समेत 4 लोगों ने गैंगरेप किया। शुक्रवार को जब पीड़िता की हालत में सुधार हुआ तो आईसीयू से निकालकर वार्ड में शिफ्ट किया गया। तब नाबालिग ने दादी को आपबीती बताई। एक विधायक के हस्तक्षेप के बाद सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने कंपाउडर सहित 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़िता का जिले अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। दरअसल, भमोरा क्षेत्र की 17 वर्षीय किशोरी को एक जहरीले कीड़े ना काट लिया था, जिसके बाद इलाज के लिए उसे अश्पताल में भर्ती कराया गया। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था, इस दौरान यह वारदात हुई। वेंटिलेटर पर होने के कारण पीड़िता किसी को अपना दर्द नहीं बता सकी। लेकिन शुक्रवार को वार्ड में शिफ्ट करने के बाद पीड़िता ने बताया कि दरिंदों ने वारदात को अंजाम देते समय पहले नशे का इंजेक्शन दिया फिर आंखों पर पट्टी बांध दी और बाद में सभी ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। तब नाबालिग ने दादी को आपबीती बताई। एक विधायक के हस्तक्षेप के बाद सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई।
Check Also
भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली, एएमसी स्टेडियम – लखनऊ कैंट में 6 फरवरी 2026 से होगी
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : रिक्रूटिंग ज़ोन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तहत, रिक्रूटिंग …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat