ब्रेकिंग:

महिला हेड कांस्टेबल की पति ने की हत्या, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर किया गिरफ्तार

कानपुरः कानपुर में मंगलवार सुबह पति ने चापड़ मारकर महिला हेड कांस्टेबल की निर्मम हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक शारदा भदौरिया फतेहपुर की निवासिनी थी और उन्नाव जिले में तैनात थी। देर रात पति से शारदा का विवाद हुआ, जिसके बाद वो बेटे के साथ उसके कमरे में जाकर सो गई। इस दौरान पति ने चापड़ से कई वार कर शारदा को मार डाला।

बेटे ने मां का शव देखा तो चिल्लाना शुरू किया। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक, आरोपी पति मानसिक तौर पर ठीक नहीं था। वह पत्नी शारदा पर शक करता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। कानपुर में मंगलवार सुबह पति ने चापड़ मारकर महिला हेड कांस्टेबल की निर्मम हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक शारदा भदौरिया फतेहपुर की निवासिनी थी और उन्नाव जिले में तैनात थी। देर रात पति से शारदा का विवाद हुआ, जिसके बाद वो बेटे के साथ उसके कमरे में जाकर सो गई। इस दौरान पति ने चापड़ से कई वार कर शारदा को मार डाला।

Check Also

सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की पहल से उत्तर प्रदेश में डिजिटल शिक्षा को नई गति

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / गाज़ियाबाद : उत्तर प्रदेश सरकार का सूचना प्रौद्योगिकी एवं …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com