पूर्व वर्ल्ड नंबर वन बेल्जियम की महिला टेनिस खिलाड़ी किम क्लिस्टर्स 36 साल की उम्र में एक बार फिर कोर्ट पर लौटने को तैयार हैं. किम 2020 में होने वाले डब्ल्यूटीए से टेनिस में वापसी करेंगी. क्लिस्टर्स चार बार की सिंगल्स ग्रैंड स्लैम विजेता हैं. किम का मानना है कि वह इसे एक चुनौती के रूप में लेना चाहती हैं और कुछ भी साबित नहीं करना चाहती हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं ऐसा कुछ नहीं सोचती मैं कुछ साबित करना चाहती हूं. मुझे लगता है कि यह मेरे लिए चुनौती की तरह है.’ किम ने साल 2007 में संन्यास ले लिया था, जब वह पहले बच्चे को जन्म देने वाली थीं.
इसके बाद उन्होंने दो साल बाद 2009 में वापसी की और अमेरिकी ओपन (2009, 2010) तथा ऑस्ट्रेलियन ओपन (2011) पर कब्जा किया था. चोट के कारण हालांकि उन्होंने साल 2012 में फिर से संन्यास ले लिया था. किम 2020 में होने वाले डब्ल्यूटीए से टेनिस में वापसी करेंगी. क्लिस्टर्स चार बार की सिंगल्स ग्रैंड स्लैम विजेता हैं. किम का मानना है कि वह इसे एक चुनौती के रूप में लेना चाहती हैं और कुछ भी साबित नहीं करना चाहती हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं ऐसा कुछ नहीं सोचती मैं कुछ साबित करना चाहती हूं. मुझे लगता है कि यह मेरे लिए चुनौती की तरह है.’
Check Also
महिला में केरल व पुरुष में रेलवे में बॉलीबॉल चैंपियन का खिताब, दोनों उपमुख्यमंत्री मौर्य एवं पाठक रहे उपस्थित
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / वाराणसी : सिगरा स्टेडियम के इंडोर कोर्ट पर रविवार …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat