ब्रेकिंग:

भ्रष्टाचार के मामले में पेरू के पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो पाबलो कुजिंस्की गिरफ्तार

लीमा: पेरू के पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो पाबलो कुजिंस्की को भ्रष्टाचार के आरोपों के मामले में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। स्थानीय समाचार एजेंसी ने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने पेरू की न्यायिक शाखा से आदेश मिलने के बाद कुजिंस्की को हिरासत में लिया। निर्माण कार्य करने वाली ब्राजील की बड़ी कंपनी ओडेब्रेच्ट की जांच जारी है। जिसके तहत कुजिंस्की को 10 दिनों तक हिरासत में रखा जायेगा। ब्राजीली कंपनी पर सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने के आरोप हैं। इस मामले में उनके पूर्व सचिव और ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया है।

कुजिंस्की ने अपनी गिरफ्तारी को मनमाना करार देते हुए कहा कि वह अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं। पेरू के पूर्व राष्ट्रपति ने ट्वीट किया,“ मैंने सभी जांचों में पूरा सहयोग किया है और न्यायिक प्राधिकरण के प्रत्येक आदेश का पालन किया है। मैं न्याय से कभी नहीं भागा हूं।”पूर्व राष्ट्रपति के वकील ने कहा है कि वह उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देंगे। जिसके तहत कुजिंस्की को 10 दिनों तक हिरासत में रखा जायेगा। ब्राजीली कंपनी पर सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने के आरोप हैं। इस मामले में उनके पूर्व सचिव और ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया है। कुजिंस्की ने अपनी गिरफ्तारी को मनमाना करार देते हुए कहा कि वह अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं।

Check Also

अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला, राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर देश से बाहर ले जाने का दावा

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : अमेरिका ने शनिवार तड़के वेनेजुएला पर ‘बड़े पैमाने पर हमला’ …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com