ब्रेकिंग:

भाजपा में जाने के छह दिन बाद दोबारा कांग्रेस में शामिल हुए विधायक बलविंदर लड्डी

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के महज छह दिन बाद पंजाब के विधायक बलविंदर सिंह लड्डी पार्टी से नाता तोड़ कर फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। लड्डी ने सोमवार को कहा कि वह रविवार की रात यहां कांग्रेस के पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की मौजूदगी में, कांग्रेस में वापस लौट आए।

हरगोबिंदपुर से विधायक बलविंदर सिंह लड्डी, कादियान से विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा के साथ 28 दिसंबर को नयी दिल्ली में भाजपा में शामिल हुए थे। दोनों विधायक भाजपा के पंजाब मामलों के प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए थे।

Loading...

Check Also

पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची का मसौदा जारी, SIR के बाद हटाए जाने वाले नामों की संख्या 58,08,002 तय

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में विशेष गहन …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com