ब्रेकिंग:

भाजपा ने संघ के वरिष्ठ प्रचारक ओमप्रकाश के निधन पर शोक व्यक्त किया

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्री ओमप्रकाश के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्री ओमप्रकाश जी के निधन की खबर अत्यंत दुखद है। राष्ट्र सेवा के लिए सर्वस्य देकर, जीवन के अंतिम सांस तक आखिरी व्यक्ति की सेवा करते रहे। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिजनों को इस अपार दुःख से उबरने की शक्ति प्रदान करें। श्री ओमप्रकाश जी का जन्म हरियाणा के पलवल जिले में सन् 1927 ई. में हुआ। आपकी शिक्षा दीक्षा मथुरा में हुई।

सन् 1947 ई. में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक बने। आप अतरौली (अलीगढ़) के तहसील प्रचारक रहे। तत्पश्चात 1957 से 67 तक बिजनौर के जिला प्रचारक रहे फिर बरेली के जिला प्रचारक होकर मुरादाबाद एवं कुमाऊं विभाग प्रचारक 1978 तक रहे। 1978 से पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रांत प्रचारक रहे। तब उत्तर प्रदेश में केवल दो ही प्रान्त थे। तदुपरांत उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचारक और फिर संयुक्त क्षेत्र प्रचारक रहे। आप राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय सहसेवा प्रमुख भी रहे। आपने क्षेत्र प्रचारक रहते लखनऊ में विश्व संवाद केंद्र भवन, पीजीआई के निकट माधव सेवा आश्रम एवं मथुरा में पं. दीनदयाल धाम का निर्माण कराया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्री ओमप्रकाश जी के निधन पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, उपेन्द्र शुक्ला, डा. राकेश त्रिवेदी, दयाशंकर सिंह, सुधीर हलवासिया, लक्ष्मण आचार्य, कान्ता कर्दम, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, पंकज सिंह, सलिल विश्नोई, गोविन्द नारायण शुक्ला,

नीलिमा कटियार, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, संतोष सिंह, अमर पाल मौर्य, त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी, देवेन्द्र सिंह चौधरी, धर्मवीर प्रजापति, कौशलेन्द्र सिंह पटेल, शंकर गिरि, देवेश कुमार कोरी, रामतेज पाण्डेय, प्रकाश पाल, श्रीमती अन्जुला माहौर, कामेश्वर सिंह, संजय राय, वाई.पी. सिंह, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्र, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, शलभ मणि त्रिपाठी, डॉ. समीर सिंह, डॉ0 चन्द्रमोहन, मनीष शुक्ला, हीरो बाजपेयी, संजय राय, अनीला सिंह, अशोक पाण्डेय, जुगल किशोर, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी आलोक अवस्थी, हिमांशु दुबे, मीडिया सम्पर्क विभाग प्रदेश संयोजक डॉ. तरूणकान्त त्रिपाठी, मीडिया सम्पर्क विभाग के सहसंयोजक नवीन श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी, सुधाकर सिंह कुशवाहा, अभय प्रताप सिंह, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, मुख्यालय सह प्रभारी चौधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी एवं अशोक तिवारी, शिवकुमार पाठक, ब्रज बहादुर जी, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश जी ने भी दुख व्यक्त किया है।

Loading...

Check Also

जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल सेनगुप्ता ने प्लास्टिक उन्मूलन कार सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिकों की पहल पर अतुल्य …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com